Chhatron Ki Goonj Rahul Gandhi/Image Credit: File
Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition: नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे के दौरे पर रहेंगे और यहां वह अपने देशव्यापी छात्र संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ के चौथे संस्करण का आयोजन करेंगे। इस बार का कार्यक्रम सिर्फ छात्राओं के लिए होगा और इसमें महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस ने बताया कि पुणे में आयोजित होने वाले इस विशेष संवाद का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर और लैंगिक भेदभाव जैसे विषयों पर खुलकर अपनी बात रखने का मंच उपलब्ध कराना है।
वहीं राहुल गांधी ने अपने एक बयान में कहा कि, देश की युवा महिलाओं को समानता, सुरक्षा और अपनी बात रखने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। (Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition) उन्होंने कहा कि इसके बावजूद छात्राओं को आज भी कई तरह के भेदभाव और अपने अधिकारों तक पहुंचने में लंबा इंतजार करना पड़ता है। इसी उद्देश्य से पुणे में यह विशेष छात्राओं का संवाद आयोजित किया जा रहा है।
भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है।
उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की।
मुझे हर एक युवा पर गर्व है – खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी,… pic.twitter.com/JOVCj4WCkd
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2026
Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से की थी। इसके बाद देहरादून और प्रयागराज में भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में परीक्षा पेपर लीक, बढ़ती शिक्षा लागत, युवाओं में बेरोजगारी और शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर छात्रों से चर्चा की गई।
इन्हें भी पढ़ें:-