बच्चों की सच्चाई ने छीन ली महापौर की कुर्सी, निर्वाचन आयोग ने इस महिला मेयर को पद से हटाया, जाने पूरा मामला..

Ads

  •  
  • Publish Date - July 27, 2023 / 10:11 PM IST,
    Updated On - July 27, 2023 / 10:49 PM IST

Chhapra Meyor Rakhi Gupta Disqualified

छपरा: गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ना और फिर महापौर बनना। ये कहानी हैं बिहार के छपरा की नेत्री राखी गुप्ता की। दरअसल राखी गुप्ता अबतक छपरा नगर निगम की महापौर थी लेकिन निर्वाचन आयोग ने उनसे यह पद छीन लिया। (Chhapra Meyor Rakhi Gupta Disqualified) मैडम ने गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ा था। चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देना ही उनके गले की फंस बन गया था। निर्वाचन आयोग ने उनपर कार्रवाई का मन बना लिया था। वही आज उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया। दरअसल राखी गुप्ता ने हलफनामें में दो बच्चों का जिक्र किया था लेकिन कागजातों के मुताबिक उनके तीन बच्चे हैं।

रायपुर: आभार जताने दिल्ली रवाना हुए पूर्व CM डॉ रमन सिंह , केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से करेंगे भेंट..

चुनाव आयोग ने इस मामले में डीएम को कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है, जिसके बाद राखी गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। (Chhapra Meyor Rakhi Gupta Disqualified) राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक कुमार ने सुनवाई के बाद आज आदेश जारी कर दिया, जिसके बाद से छपरा के नगर निगम की राजनीति में हड़कम्प मच गया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

शीर्ष 5 समाचार