मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए

Ads

मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 09:50 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 09:50 PM IST

(तस्वीर के साथ)

बेंगलुरु, तीन जून (भाषा) मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार बुधवार को औपचारिक रूप से पदभार संभालने से पहले कर्नाटक विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक हुए।

शपथ लेने के बाद, शिवकुमार ने श्रद्धापूर्वक झुककर सीढ़ियों को छुआ और बाद में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार भवन में प्रवेश करते हुए राष्ट्रीय नेताओं और कर्नाटक की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिवकुमार ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, 12वीं शताब्दी के समाज सुधारक बसवन्ना और बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की प्रस्तुति के साथ समर्थकों ने विधानसौध में नये मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री शिवकुमार ने विधानसौध परिसर में स्थित मुनेश्वर स्वामी मंदिर में भी दर्शन किया और वहां पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने से पहले शिवकुमार ने अपने आधिकारिक कक्ष में भी पूजा की।

भाषा शफीक माधव

माधव