मुख्य सचिव ने ‘तेलंगाना राइजिंग 2026’ वैश्विक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

Ads

मुख्य सचिव ने ‘तेलंगाना राइजिंग 2026’ वैश्विक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 06:50 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 06:50 PM IST

हैदराबाद, पांच अगस्त (भाषा) मुख्य सचिव संजय जाजू ने बुधवार को यहां अधिकारियों को ‘तेलंगाना राइजिंग-2026’ वैश्विक सम्मेलन के लिए योजनाएं तैयार करने का निर्देश दिया।

यह राज्य सरकार का प्रमुख निवेश सम्मेलन है, जो दिसंबर में आयोजित होने वाला है।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के निर्देश पर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने वाले जाजू ने कहा कि यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने का एक मंच बनना चाहिए।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सम्मेलन स्थल पर सड़क संपर्क, बिजली और पेयजल के बुनियादी ढांचे का काम मंज़ूर की गई योजनाओं के अनुसार पूरा करें।

राज्य सरकार ने पिछले साल दिसंबर में हैदराबाद के बाहरी इलाके में विकसित किए जा रहे ‘फ्यूचर सिटी’ में पहली बार ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ का आयोजन किया था।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश