गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सर्द सुबह, आसमान साफ

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सर्द सुबह, आसमान साफ

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सर्द सुबह, आसमान साफ
Modified Date: January 26, 2026 / 09:48 am IST
Published Date: January 26, 2026 9:48 am IST

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में आसमान साफ रहा और सुबह ठंड रही।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले दिन की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है।

आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में 4.3 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 4.7 डिग्री सेल्सियस और रिज में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 209 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता 25 केंद्रों पर ‘खराब’ और 14 केंद्रों पर ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भाषा

सिम्मी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में