ब्रिक्स नेताओं को दिए गए रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग

ब्रिक्स नेताओं को दिए गए रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग

ब्रिक्स नेताओं को दिए गए रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग
Modified Date: September 13, 2026 / 12:30 am IST
Published Date: September 13, 2026 12:30 am IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ब्रिक्स देशों के नेताओं, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा नहीं लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद भी रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। वह दिन में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश रवाना हो गए थे।

चीन के राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल नहीं होने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है। हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि शी आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे।

चीन के राष्ट्रपति शनिवार दोपहर नयी दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ ही मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिक्स के अन्य नेताओं ने रात्रिभोज में हिस्सा लिया।

केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस रात्रिभोज में हिस्सा लिया। अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, सर्बानंद सोनोवाल और किरेन रीजीजू समेत केंद्रीय मंत्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संसद भवन परिसर से दो बसों में एक साथ रात्रिभोज स्थल के लिए रवाना हुए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री – उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी, असम के हिमंत विश्व शर्मा, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता – भी केंद्रीय मंत्रियों के साथ बसों में सवार होकर रात्रिभोज के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ पहुंचे।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में