सीआईए ने विहिप-बजरंग दल को बताया धार्मिक उग्रवादी संगठन, VHP ने दी चेतावनी
सीआईए ने विहिप-बजरंग दल को बताया धार्मिक उग्रवादी संगठन, VHP ने दी चेतावनी
नई दिल्ली। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने अपनी वर्ल्ड फैक्टबुक में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल को धार्मिक उग्रवादी संगठन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को राष्ट्रवादी संगठन बताया है। इसमें विहिप और बजरंग को ‘राजनीतिक दवाब समूह‘ की श्रेणी में शामिल किया गया है, वहीं आरएसएस का उल्लेख एक ‘राष्ट्रवादी संगठन‘ के तौर पर किया गया है। विहिप ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सीआईए की आलोचना की है।
विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेन्द्र जैन ने आज कहा कि सीआईए का विहिप और बजरंगदल को उग्रवादी धार्मिक संगठन बताना घोर आपत्तिजनक, अपमानजनक और पूरी तरह से तथ्यों से परे है। ये दोनों ही संगठन पूर्णतौर पर देशभक्त हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में सांस लेना भी हुआ मुहाल, निर्माण कार्यों पर तीन दिन की रोक
उन्होंने कहा कि 60,000 से अधिक एकल विद्यालय और एक हजार से अधिक अन्य सेवा कार्य करते हुए विहिप देश के समग्र विकास के लिए समर्पित है। ऐसा कैसे संभव है कि इन सब तत्थ्यों की जानकारी सीआईए को न हो। इसके बाद भी इस तरह के अनर्गल आरोप लगाया जाना किसी न किसी स्वार्थ के कारण है। उन्होंने कहा कि ओसामा बिन लादेन को खड़ा करके जिहादी आतंकवादी की आग में विश्व को झोंकने वाला सीआईए किस अधिकार से भारत के देशभक्त संगठन पर टिप्पणी कर रहा है।
यह भी पढ़ें : पत्रकार शुजात बुखारी के जनाजे में शामिल हुए हजारों, हत्यारों के फोटो जारी
विहिप के संयुक्त महासचिव ने कहा कि अमेरिकी सरकार को अपनी इस एजेंसी को आदेश देना चाहिए कि वह बिना देर किए अपनी इन त्रुटियों को सुधार कर भारत की जनता से माफी मांगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो विहिप सीआईए के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


