फरीदाबाद में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ दो सहपाठियों और 10वीं के छात्र ने किया यौन उत्पीड़न

Ads

फरीदाबाद में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ दो सहपाठियों और 10वीं के छात्र ने किया यौन उत्पीड़न

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 09:02 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 09:02 PM IST

फरीदाबाद, 25 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में आठवीं कक्षा के एक छात्र के साथ उसके दो सहपाठियों और 10वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा कथित तौर पर कई दिनों तक कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सारन पुलिस थाने में तीनों किशोरों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला 12 वर्षीय लड़का जब स्कूल से घर जा रहा था, तभी उसके दो सहपाठी और 10वीं कक्षा का एक छात्र उसे बहला-फुसलाकर स्कूल के शौचालय में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर कई दिनों तक उसके साथ यह घिनौनी हरकत की।

जब पीड़ित के पिता ने अपने बेटे के व्यवहार में बदलाव देखा और उससे इस बारे में पूछताछ की, तब लड़के ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि दो आरोपी छात्र पीड़ित के ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़ित की काउंसलिंग (परामर्श) की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप