दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना

दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना

दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना
Modified Date: July 28, 2025 / 10:11 am IST
Published Date: July 28, 2025 10:11 am IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है।

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इस बीच, दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में दर्ज किया गया और एक्यूआई 65 रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

प्रीति सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में