मुख्यमंत्री शर्मा सेंट्रल पार्क में सैर पर निकले, लोगों से मिले
मुख्यमंत्री शर्मा सेंट्रल पार्क में सैर पर निकले, लोगों से मिले
जयपुर, 12 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह जयपुर के सेंट्रल पार्क में सैर के लिए निकले और वहां घूम रहे स्थानीय लोगों से मिले।
शर्मा ने भाजपा के प्रदेश महासचिव श्रवण सिंह बागड़ी, अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वहां घूमने आए लोगों से बातचीत की।
बातचीत के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं पर चर्चा की तथा सरकारी योजनाओं और कार्यों पर उनकी प्रतिक्रिया ली।
मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं का समाधान किया जाएगा। पार्क की यात्रा के बाद, उन्होंने मंदिर में दर्शन भी किए।
भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार
राजकुमार

Facebook


