CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद फिर बढ़ें CNG के दाम, दो दिनों में इतने रुपए हुआ महंगा, जानें अब क्या है ताजा रेट?

Ads

CNG Price Hike: पेट्रोल ​डीजल के बाद फिर बढ़ें CNG के दाम, दो दिनों में इतने रुपए हुआ महंगा, जानें अब क्या है ताजा रेट?

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 09:30 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 09:31 AM IST

CNG Price Hike | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में CNG ₹80.09 प्रति किलो
  • आज से ₹1 की बढ़ोतरी लागू
  • दो दिनों में दूसरी बार दाम बढ़े

नई दिल्ली: CNG Price Hike पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण तेल कंपनियों को नुकसान हो रहा है। जिसका असर अब भारत पर भी पड़ रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली वासियों को एक और बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। यहां दो दिन में एक बार फिर से सीएनजी के दाम बढ़ (CNG Rate Hike Today) गए हैं।

CNG Price Hike दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी के दाम बढ़े हैं। (CNG Price Today) आज से सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही अब दिल्ली में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये हो गई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 88.70 रुपये होगी। बता दें कि दो दिनों में यह दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

जब 2 रुपए का हुआ था इजाफा

आपको बता दें कि इससे पहले देश की राजधानी में सीएनजी के दामों में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद आज फिर एक रुपए का इजाफा हुआ है। इसका मतलब है कि तीन दिनों में दिल्ली में सीएनजी के दाम में 3 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिलद चुका है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सीएनजी के दाम में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है।

3 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल डीजल

बता दें कि 15 मई को देशभर में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। बता दें कि मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (Petrol Diesel Price Hike) इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर होगी। इससे पहले यहां डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर बिक रहा था।

देखें कहां कितने रुपए है सीएनजी के दाम (Revised Rate List)

क्र.सं. शहर का नाम (हिंदी) City Name (English) नई दर (₹/Kg)
1 दिल्ली (NCT) NCT of Delhi ₹80.09/-
2 नोएडा Noida ₹88.70/-
3 गाजियाबाद Ghaziabad ₹88.70/-
4 मुजफ्फरनगर Muzaffarnagar ₹88.58/-
5 मेरठ Meerut ₹88.58/-
6 शामली Shamli ₹88.58/-
7 गुरुग्राम Gurugram ₹85.12/-
8 रेवाड़ी Rewari ₹84.70/-
9 करनाल Karnal ₹84.43/-
10 कैथल Kaithal ₹85.43/-
11 कानपुर Kanpur ₹91.42/-
12 हमीरपुर Hamirpur ₹91.42/-
13 फतेहपुर Fatehpur ₹91.42/-
14 अजमेर Ajmer ₹89.44/-
15 पाली Pali ₹89.44/-
16 राजसमंद Rajsamand ₹89.44/-
17 महोबा Mahoba ₹86.42/-
18 बांदा Banda ₹86.42/-
19 चित्रकूट Chitrakoot ₹86.42/-
20 हापुड़ Hapur ₹89.70/-
21 गौतम बुद्ध नगर Gautam Budh Nagar ₹88.70/-
22 ग्रेटर नोएडा Greater Noida ₹88.70/-

इन्हें भी पढ़ें:-

CNG की नई कीमत क्या है?

दिल्ली में ₹80.09 प्रति किलो और नोएडा-गाजियाबाद में ₹88.70 प्रति किलो।

कब बढ़े हैं दाम?

17 मई 2026 को ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

कुल कितनी बढ़ोतरी हुई है?

तीन दिनों में कुल ₹3 प्रति किलो का इजाफा हुआ है।