कोचिंग सेंटर हादसा : भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ राजघाट के पास धरना दिया
कोचिंग सेंटर हादसा : भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ राजघाट के पास धरना दिया
(तस्वीर के साथ)
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां एक कोचिंग सेंटर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ राजघाट के पास धरना दिया।
विरोध स्वरूप उन्होंने अपने मुंह ढक लिए और दो मिनट का मौन रखकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी।
शनिवार को ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी।
धरने में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘‘तीनों युवा छात्र दिल्ली और एमसीडी पर शासन करने वाली आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का शिकार हो गए।’’
सचदेवा ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी चलाती है जो दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भी सत्ता में है। गाद निकालने का काम सरकार और नगर निगम की जिम्मेदारी है। लेकिन, तीन छात्रों की मौत के बाद वे भाजपा और उपराज्यपाल पर आरोप लगा रहे हैं।’’
सचदेवा ने दावा किया कि आप नेताओं को दिल्ली के लोगों की जिंदगी की कोई परवाह नहीं है।
भाषा शफीक रंजन
रंजन

Facebook


