सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर ने टाइगर डिवीजन की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की
सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर ने टाइगर डिवीजन की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की
जम्मू, पांच मार्च (भाषा) सेना की पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नव के. खंडूरी ने शनिवार को यहां टाइगर डिवीजन की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि टाइगर डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल नीरज गोसाईं ने सेना के कमांडर को डिवीजन की संचालनात्मक तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सैन्य कमांडर ने टाइगर डिवीजन का दौरा किया और राइजिंग स्टार कोर के चीफ ऑफ स्टाफ, मेजर जनरल मनोज तिवारी ने उनका स्वागत किया।
लेफ्टिनेंट जनरल खंडूरी जम्मू के बलिदान स्तंभ भी गए और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।
भाषा जोहेब अमित
अमित

Facebook


