Salary Hike. Image Source- IBC24 Archive
नई दिल्लीः Composite Salary Account मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले ही अपने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक नई सुविधा की घोषणा की है। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ मिलकर कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को एक ही सैलरी अकाउंट में बैंकिंग, बीमा और लोन से जुड़ी कई सुविधाएं मिलेंगी।
Composite Salary Account मिली जानकारी के अनुसार कंपोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज के तहत कर्मचारियों को ₹2 करोड़ तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा सस्ते ब्याज दर पर लोन, जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट, बेहतर डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं और आसान ऋण प्रक्रिया जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। इससे कर्मचारियों को अलग-अलग बीमा पॉलिसी लेने या लोन के लिए बार-बार बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट को भी इस नए कंपोजिट पैकेज के तहत अपग्रेड किया जाएगा। इससे लाखों कर्मचारियों को सीधे लाभ मिलेगा और उनकी वित्तीय सुरक्षा मजबूत होगी।
1.बैंकिंग सुविधाएं
2.बेहतर बीमा कवरेज
3.डिजिटल और कार्ड की विशेषताएं