लोकसभा में मीरबाई चानू समेत राष्ट्रमंडल के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी गई

Ads

लोकसभा में मीरबाई चानू समेत राष्ट्रमंडल के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी गई

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 11:41 AM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 11:41 AM IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हो रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू समेत अन्य पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को लोकसभा में बधाई दी गई।

सदन की बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में चानू समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई चानू ने वेट लिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।’’

उन्होंने भारोत्तोलन में ही रजत पदक जीतने वाले ऋषिकांत सिंह चानमबम और राजा मुथुपांडी तथा कांस्य पदक विजेता पैरा पॉवर लिफ्टर झंडु कुमार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

बिरला ने सभी विजयी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भाषा वैभव हक

हक