अब कांग्रेस नेता ने की राहुल के बयान की पुष्टि- कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी, भाजपा हुई हमलावर

Ads

अब कांग्रेस नेता ने की राहुल के बयान की पुष्टि- कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी, भाजपा हुई हमलावर

  •  
  • Publish Date - July 16, 2018 / 03:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

नई दिल्ली। मुस्लिम बुद्धिजीवियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कथित रुप से कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताए जाने संबंधी विवाद और बढ़ता जा रहा है। अब कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के एक नेता ने अपने इंटरव्यू में जिस तरह से जवाब दिए, राहुल गांधी की कही हुई बात की पुष्टि होती नजर आ रही है।

जिस उर्दू अखबार ने राहुल के उस बयान के बारे में खबर छापी थी, अब उसी अखबार में कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चे के एक नेता का इंटरव्यू छपा है। इस इंटरव्यू में एक तरह से यह पुष्टि की है कि राहुल ने कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताया था।

यह भी पढ़ें : जोगी कांग्रेस को क्या मिला चुनाव चिन्ह, जानिए

भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही  है। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इन आरोपों से इनकार करना कांग्रेस का पाखंड है। उन्होंने कांग्रेस को एक घोर सांप्रदायिक पार्टी बताया।

उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरुर के हिंदू पाकिस्तान वाले बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग इस देश की अवधारणा को समझते ही नहीं हैं, इसी कारण उनके नेता ऐसा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस ने रामायण के संदर्भ में एक कार्यक्रम तय किया था। कांग्रेस महात्मा गांधी के राम राज्य की अवधारणा पर यह कार्यक्रम करने वाली थी लेकिन, इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया क्योंकि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है।

वेब डेस्क, IBC24