जयपुर, 29 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद दीया कुमारी ने अशोक गहलोत की अगुवाई वाली राजस्थान सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर सत्ता में आयी।
अलवर में एक रैली को सम्बोधित करते हुए दीया कुमारी ने राज्य में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ये घटनाएं युवकों के साथ अन्याय है और राज्य में कानून का शासन नहीं है।
राजसमंद की सांसद ने कहा, ‘‘…वह (कांग्रेस) झूठे वादे कर सत्ता में आयी।’’
इस अवसर पर जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को पूरी दुनिया में सम्मान हासिल हुआ है।
भाषा राजकुमार सुरेश
सुरेश