कांग्रेस ने सोनिया-ममता की मुलाकात में टीएमसी विलय पर चर्चा संबंधी खबरों को गलत बताया

Ads

कांग्रेस ने सोनिया-ममता की मुलाकात में टीएमसी विलय पर चर्चा संबंधी खबरों को गलत बताया

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 10:36 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 10:36 PM IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को उन खबरों को पूरी तरह से गलत करार दिया, जिनमें दावा किया गया है कि पार्टी संसदीय दाल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के दौरान विलय संबंधी विषय पर चर्चा हुई थी।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने व्यक्तिगत विषयों को लेकर चर्चा की थी।

टीएमसी में बगावत के बीच ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

कुछ खबरों में दावा किया गया है कि दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान कांग्रेस केशीर्ष नेतृत्व की तरफ से यह प्रस्ताव दिया गया कि ममता अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दें।

रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के बाद आई कुछ पूरी तरह से गलत हैं। यह बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण रही और उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को देखते हुए कई व्यक्तिगत विषयों पर बातचीत हुई।’

भाषा हक रंजन

रंजन