एचएएल को 199 जाली टेस्ट रिपोर्ट सौंपने के आरोप में हैदराबाद की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

एचएएल को 199 जाली टेस्ट रिपोर्ट सौंपने के आरोप में हैदराबाद की कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 10:32 PM IST

बेंगलुरु, 10 जून (भाषा) हैदराबाद की कंपनी ‘टीईसी एयरो डिवाइसेज’ के खिलाफ एलसीए एमके-1ए परियोजना के लिए आपूर्ति के सिलसिले में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 199 जाली टेस्ट रिपोर्ट जमा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

एचएएल के ‘एयरक्राफ्ट डिवीजन’ के उपमहाप्रबंधक रानू गुप्ता की शिकायत के आधार पर दो जून को एचएएल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

आरोपी का नाम टीईसी एयरो डिवाइसेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिवराम प्रसाद बताया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है।

शिकायत के मुताबिक, एचएएल ने एलसीए एमके-1ए परियोजना के लिए अलग-अलग पुर्जों की आपूर्ति के लिए मार्च 2022 से टीईसी एयरो डिवाइसेज को 18 खरीद ऑर्डर जारी किए थे।

बड़ी मात्रा में आपूर्ति के दौरान, कंपनी को वास्तविक परीक्षण रिपोर्ट देनी होती है। हालांकि, आरोप है कि कंपनी मूल दस्तावेज पेश करने में नाकाम रही।

भाषा शफीक पारुल

पारुल