कांग्रेस ने आपातकाल की गलतियों से सबक नहीं लिया : पूनियां

कांग्रेस ने आपातकाल की गलतियों से सबक नहीं लिया : पूनियां

कांग्रेस ने आपातकाल की गलतियों से सबक नहीं लिया : पूनियां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: June 25, 2021 1:19 pm IST

जयपुर, 25 जून (भाषा) भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को राष्ट्रीय आपातकाल की 46वीं वर्षगाठ पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल की उन गलतियों से सबक नहीं लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘46 वर्ष की इस यात्रा में कांग्रेस को फिर से सत्ता मिली लेकिन ने उस सत्ता के दौरान भी आपातकाल की उन इतिहास की गलतियों से सबक नहीं लिया। वो धीरे-धीरे देश की राजनीति से सिमटती चली गई। प्रदेशों की राजनीति से सिमटती चली गई। लोकसभा में प्रतिपक्ष के दल की भूमिका जितनी संख्या उनके पास नहीं रही और कुछ प्रदेशों में वो क्षेत्रीय पार्टी की तरह हो गई।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चंद प्रदेशों में काबिज है लेकिन काम के तौर तरीके उसी किस्म के है जहां संस्थाओं का दुरूपयोग, दमन , प्रतिशोध, विद्वेष दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भारत के लोकतंत्र और लोकतंत्र से जुड़ी हुई तमाम बातों की जानकारी होनी चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘1971 से उस कालखंड के बीच में धीरे-धीरे संवैधानिक संस्थानाओं का दुरुपयोग शुरू हुआ, सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग शुरू हुआ और देश में एक अराजकता की स्थिति बनी।’’ उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश का दूसरा बड़ा कोई आंदोलन था तो वो आपातकाल का संधर्ष था।

उन्होंने कहा कि आज आपातकाल को 46 वर्ष हो गये और भाजपा इसको प्रतिवर्ष आपातकाल के काले दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी बात शुरू करते हैं लोकतंत्र से, नैतिकता से लेकिन कांग्रेस के आजतक किसी नेता ने आपातकाल के बारे में कुछ नहीं कहा वह भी लोकतंत्र पर हमले का हिस्सा था।’’

भाषा कुंज पृथ्वी

प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में