कांग्रेस सरकार अलवर मूकबधिर नाबालिग मामले को दबाने में लगी है : पूनियां

कांग्रेस सरकार अलवर मूकबधिर नाबालिग मामले को दबाने में लगी है : पूनियां

कांग्रेस सरकार अलवर मूकबधिर नाबालिग मामले को दबाने में लगी है : पूनियां
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: February 2, 2022 9:10 pm IST

जयपुर दो फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने अलवर की मूकबधिर किशोरी के मामले में प्रदेश सरकार पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग कर मामले को दबाने में लगी हुई है।

भरतपुर में रीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूनियां ने कहा, ‘‘अलवर मूकबधिर नाबालिग किशोरी के मामले में कांग्रेस सरकार लीपापोती कर रही है। पीड़िता के परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर मामले को दबाने में लगी हुई है।’’

गौरतलब है कि अलवर की यह मूब-बधिर किशोरी 11 जनवरी देर शाम जख्मी हालत में तिजारा फाटक के पास मिली थी। उसका जयपुर में इलाज चल रहा है। शुरूआत में इसके बलात्कार की घटना होने का अंदेशा था, लेकिन बाद में पुलिस ने दावा किया था कि किशोरी मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है।

भाषा कुंज बिहारी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में