देश के विपरीत भाषा बोलते हैं कांग्रेस के नेता : पूनियां

देश के विपरीत भाषा बोलते हैं कांग्रेस के नेता : पूनियां

देश के विपरीत भाषा बोलते हैं कांग्रेस के नेता : पूनियां
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: January 20, 2022 8:01 pm IST

जयपुर, 20 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बृहस्पतिवार को कहा कि राहुल गांधी से लेकर अशोक गहलोत तक कांग्रेस के नेता देश के विपरीत भाषा बोलते हैं, उनका आचरण देश के विपरीत लगता है।

पूनियां ने एक बयान में कहा, ‘‘जब कांग्रेस के नेता विश्व मंच पर देश की आलोचना करते हैं तो ऐसा लगता है कि राहुल गांधी से लेकर अशोक गहलोत तक एक ही भाषा बोलते हैं, देश के विपरीत भाषा बोलते हैं, देश के खिलाफ भाषा बोलते हैं, इसलिए उनका आचरण कई बार एंटी नेशनल (राष्ट्र विरोधी) लगता है, देश के विपरीत लगता है।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को ब्रह्मकुमारी के एक कार्यक्रम में देश में शांति सद्भाव पर जोर देते हुए एक बार फिर कहा कि देश में तनाव व हिंसा का माहौल है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से जुड़े हुए थे।

पूनियां ने कहा कि इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की ताकत, लोकतंत्र, सद्भाव, एकता और देश की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आदतन अपने ही देश के खिलाफ, अपने देश की व्यवस्था के खिलाफ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की निंदा की आड़ में भूल जाते हैं कि वह देश पर सवाल खड़े करते हैं।’’

पूनियां के अनुसार, ‘‘अहिंसा और लोकतंत्र की बात करते-करते अशोक गहलोत भूल जाते हैं कि 70 साल में कांग्रेस को 50 वर्षों तक शासन करने मौका मिला, जिसमें उसने लोगों को जाति, पंथ और मजहब में बांटने का कार्य किया।’’

भाषा पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में