तिरुवनंतपुरम, 14 मई (भाषा) केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख सनी जोसेफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वी डी सतीशन को राज्य का मुख्यमंत्री चुने जाने के पार्टी आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है।
जोसेफ ने यहां इंदिरा भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक राज्य की पार्टी प्रभारी दीपा दासमुंसी के साथ शाम चार बजे तक तिरुवनंतपुरम पहुंच जाएंगे।
जोसेफ ने कहा कि इसके बाद शाम को विधानसभा भवन में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक होगी ।
उन्होंने यह भी कहा कि यूडीएफ गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता भी आ रहे हैं और उनसे बातचीत के बाद राज्यपाल से मुलाकात का समय तय किया जाएगा।
भाषा शोभना मनीषा
मनीषा