ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

Ads

ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 02:18 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 02:18 PM IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले एक व्यावसायिक जहाज पर हमला हुआ है, लेकिन उसके चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

यह अभी पता नहीं चल पाया है कि बुधवार को जहाज पर हमला किसने किया।

विदेश मंत्रालय ने इस हमले को ‘अस्वीकार्य’ बताया।

उसने कहा, ‘‘कल ओमान के तट के पास भारतीय ध्वज वाले एक जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है और हम इस बात की निंदा करते हैं कि व्यावसायिक जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और हम उन्हें बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस बात को दोहराता है कि व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाने और बेगुनाह चालक दल सदस्यों को खतरे में डालने, या किसी और तरह से नौवहन और वाणिज्य की स्वतंत्रता में रुकावट डालने से बचना चाहिए।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा