Maa Inti Bangaaram Release Date: हाथ में शॉटगन और आंखें लाल.. सामंथा रुथ प्रभु का ऐसा रौद्र रूप आपकी रूह कंपा देगी! ‘Maa Inti Bangaaram’ का पोस्टर देख फैंस के उड़े होश!

Ads

Maa Inti Bangaaram Release Date: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'Maa Inti Bangaaram' की नई रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। फिल्म के नए पोस्टर में सामंथा हाथ में बंदूक लिए दमदार और एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। जिसने फैंस के बीच उत्साह और फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

  •  
  • Publish Date - May 14, 2026 / 02:27 PM IST,
    Updated On - May 14, 2026 / 02:29 PM IST

(Maa Inti Bangaaram Release Date/ Image Credit: samantharuthprabhuoffl instagram)

HIGHLIGHTS
  • ‘मां इंटी बंगारम’ 19 जून 2026 को रिलीज होगी
  • सामंथा का धाकड़ और एक्शन अवतार चर्चा में
  • हाथ में शॉटगन वाला पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल

Maa Inti Bangaaram Release Date: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की आने वाली फिल्म ‘Maa Inti Bangaaram‘ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। सामंथा ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म 19 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘ट्रिगर दबाने का समय आ गया है’ जिसके बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

पोस्टर में दिखा सामंथा का धाकड़ अवतार

फिल्म के नए पोस्टर में सामंथा का अंदाज पहले से काफी अलग नजर आ रहा है। वह पारंपरिक लाल और काले बॉर्डर वाली साड़ी में दिखाई दे रही हैं। लेकिन हाथ में शॉटगन उनके किरदार को बेहद दमदार बना रही है। पोस्टर देखकर साफ लगता है कि फिल्म में उनका किरदार सिर्फ भावनात्मक नहीं बल्कि एक्शन से भरपूर भी होगा। सामंथा का यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे उनका सबसे दमदार अवतार बता रहे हैं।

फिल्म की कहानी में इमोशन और एक्शन का मेल

सामंथा इस फिल्म में केवल अभिनय ही नहीं कर रही हैं, बल्कि वह इसकी प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जो परिवार के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। बाहर से शांत और भावुक दिखने वाली यह महिला जरूरत पड़ने पर बेहद मजबूत और खतरनाक रूप भी ले सकती है। सामंथा के अनुसार फिल्म में परिवार, भावनाएं और साहस को खास तरीके से दिखाया गया है। जिससे दर्शक आसानी से जुड़ पाएंगे।

बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर बढ़ी उत्सुकता

फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि सामंथा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म उनके अपने प्रोडक्शन बैनर ‘Tralala Moving Pictures’ के तहत बनाई गई है। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन भी इसी फिल्म की थीम वाले केक के साथ सेलिब्रेट किया था। अब रिलीज डेट सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

 

इन्हें भी पढ़ें:

‘मां इंटी बंगारम’ कब रिलीज होगी?

यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में सामंथा का लुक कैसा है?

पोस्टर में सामंथा पारंपरिक साड़ी और हाथ में शॉटगन के साथ दमदार अवतार में नजर आ रही हैं।

क्या सामंथा सिर्फ एक्टिंग कर रही हैं?

नहीं, सामंथा इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

फिल्म की कहानी किस पर आधारित है?

फिल्म एक मजबूत महिला की कहानी दिखाती है, जो परिवार के लिए हर मुश्किल का सामना करती है।