Watch Video: आजम खान भूले शब्दों की मर्यादा, जया प्रदा का नाम लिए बिना ही भरी सभा में कही ये शर्मनाक बात…

Watch Video: आजम खान भूले शब्दों की मर्यादा, जया प्रदा का नाम लिए बिना ही भरी सभा में कही ये शर्मनाक बात...

Watch Video: आजम खान भूले शब्दों की मर्यादा, जया प्रदा का नाम लिए बिना ही भरी सभा में कही ये शर्मनाक बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: April 14, 2019 4:34 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर में उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जया प्रदा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। रविवार को सपा नेता आजम खान ने जया प्रदा का नाम लिए बिना ही विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनका अंडरवियर खाकी रंग का है।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”hi” dir=”ltr”><a href=”https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw”>#WATCH</a> Azam Khan says in Rampur(in apparent reference to jaya prada), &quot;Jisko hum ungli pakadkar Rampur laaye, aapne 10 saal jinse apna pratinidhitva karaya…Uski asliyat samajhne mein aapko 17 baras lage,main 17 din mein pehchan gaya ki inke niche ka underwear khaki rang ka hai&quot; <a href=”https://t.co/JwIlcth4uQ”>pic.twitter.com/JwIlcth4uQ</a></p>&mdash; ANI UP (@ANINewsUP) <a href=”https://twitter.com/ANINewsUP/status/1117444202860728320?ref_src=twsrc%5Etfw”>April 14, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

इससे पहले जया प्रदा ने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जिसको हमने भाई कहा, उसने मुझे नाचने वाली कहा। आजम खान ने मुझे हमेशा जलील किया, हमेशा मेरा अपमान किया था। जया प्रदा ने कहा कि आजम खान मेरी बलि दे सकते हैं। ये इंसान होश में नहीं है, ये कुछ भी कर सकता है।

Read More: यहां गुंडागर्दी पर उतरे वर्दीधारी, खाकी की आड़ में दो ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा

गौरतलब है कि दोनों के बीच की यह जंग कोई नई नहीं है, लंबे समय से जया प्रदा और आजम खान के बीच बयानबाजी की जंग चली आ रही है। लोकसभा चुनाव 2009 के दौरान दोनों की दुश्मनी खुलकर लोगों के सामने आई। इस दौरान जय प्रदा अपने आंसू को लेकर भी चर्चा में रहीं। हालांकि ऐसा भी माना जाता है कि आजम खान ने कई बार चुनाव लड़ने के लिए जया प्रदा की मदद की थी। वहीं, कई बार उनके लिए प्रचार करते हुए भी देखे गए हैं।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"