सीएम हाउस में कोरोना ब्लास्ट, अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को किया आइसोलेट

सीएम हाउस में कोरोना ब्लास्ट, अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को किया आइसोलेट

सीएम हाउस में कोरोना ब्लास्ट, अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को किया आइसोलेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: April 13, 2021 3:45 pm IST

लखनऊ: देश के कई राज्यों के साथ अब उत्तर प्रदेश में भी कोरोना पांव पसार रहा है। यहां भी रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि संक्रमण सीएम हाउस तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि सीएम हाउस के अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना ब्लास्ट होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बात की जानकारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है।

Read More: महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, परिजनों ने दिनदहाड़े कर दी जमकर धुनाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।

Read More: सिर्फ इन वाहनों को मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जिला प्रशासन ने जारी किया 15 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,021 नए मामले सामने आए हैं और 84 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 24 घंटे में 3,474 लोग ठीक हुए हैं। नए मरीज सामने आने के बाद यूपी में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 7 लाख 10 हजार 36 हो गई है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,15,096 हो गई है। साथ ही सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 95,980 है और मौत का आंकड़ा 9,236 हो गया है।

Read More: CAF की 19वीं बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"