कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 54 नए मामले

Ads

कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 54 नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 21, 2023 / 01:06 PM IST,
    Updated On - August 21, 2023 / 01:06 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नये मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1,475 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक से 5,31,926 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 4,49,96,653 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,63,252 हो गई है। देश में कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में अभी तक कोविड-19 के टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

भाषा मनीषा

मनीषा