कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 58 नए मामले

कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 58 नए मामले

कोरोना वायरस : भारत में संक्रमण के 58 नए मामले
Modified Date: August 16, 2023 / 04:13 pm IST
Published Date: August 16, 2023 4:13 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 58 नये मामले सामने आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1,450 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 5,31,922 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक संक्रमण के 4.49 करोड़ मामले सामने आए हैं, जिनमें से 4,44,63,021 लोग इससे उबर चुके हैं।

संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा साजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में