मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,500 के पार

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,500 के पार

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,500 के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 17, 2020 9:28 am IST

आइजोल, 17 सितंबर (भाषा) मिजोरम में 83 वर्षीय एक व्यक्ति समेत 26 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1500 को पार कर गई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में आइजोल जिले से 21, सेरछिप जिले से तीन और लुंगलेई तथा हनहथियल जिले से एक-एक मामला सामने आया।

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के तीन जवान और मिजोरम सशस्त्र पुलिस के पांच कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,506 मामले सामने आ चुके हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मिजोरम में अभी कोविड-19 के 567 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में अब तक कुल 939 मरीज ठीक हो चुके हैं और कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है।

भाषा यश शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में