कोरोना का कहर! ऐंबुलेंस में ठूंसकर रखे गए 22 कोरोना मरीजों के शव, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

कोरोना का कहर! ऐंबुलेंस में ठूंसकर रखे गए 22 कोरोना मरीजों के शव, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

कोरोना का कहर! ऐंबुलेंस में ठूंसकर रखे गए 22 कोरोना मरीजों के शव, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 27, 2021 10:42 am IST

मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले में कोरोना मरीजों के शव के साथ लापरवाही की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसे सुनकर अपका दिल दहल जाएगा, यहां एक एम्बुलेंस में 22 शवों को एक दूसरे के ऊपर रखकर शमशान लाया गया और फिर एक चिता पर 2 से 3 लाशों को रखकर अंतिम संस्कार किया गया।

read more: कोरोना को लेकर FB-Whatsapp पर भड़काऊ ऑडियो-वीडियो पोस्ट करने पर रोक, कमेंट और शेयर करने पर भी होगी कार्रवाई

इस घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। बीड जिले के अंबाजोगाई में स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में रविवार रात तक कोरोना से 30 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें से 22 मरीजों की लाशों को एक ही एम्बुलेंस में शमशान लाया गया, बाकी के 8 शव दूसरी एंबुलेंस में लाए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।

read more: 18+ लोगों के वैक्सीनेशन की तैयारियों पर नेता प्रतिप…

इधर अपनी सफाई में अस्पताल ने कहा है कि उनके पास दो ही एंबुलेंस हैं। उन्होंने पांच एंबुलेंस की और मांग की है। 17 मार्च को प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक एम्बुलेंस नहीं मिली हैं।

read more:ऑक्सीजन खत्म होते ही परिजनों ने डॉक्टरों से किया वि..

कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कोरोना मरीज की मृत्यु के कुछ ही देर में अंतिम संस्कार का नियम है। एक साथ इतने शवों को जमा करने की अनुमति नहीं है। यहां मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से अंबजोगाई तालुका में स्थिति गंभीर है। इसके अलावा यहां स्थापित लोखंडी सावरगाव कोविड केंद्र भी फुल हो चुका है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com