कोरोना वायरस: लद्दाख में संक्रमण के पांच नए मामले

कोरोना वायरस: लद्दाख में संक्रमण के पांच नए मामले

कोरोना वायरस: लद्दाख में संक्रमण के पांच नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 10, 2022 1:05 pm IST

लेह, 10 मार्च (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 28,144 हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 88 रह गई है, जिनमें से लेह में 86 और करगिल में दो मरीज हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण से 228 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से लेह में 168 और करगिल में 60 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि लेह में 15 और मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिसके बाद बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27,828 हो गई।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में