आज देश को मिलेगा 14वां राष्ट्रपति, वोटों की गिनती

Ads

आज देश को मिलेगा 14वां राष्ट्रपति, वोटों की गिनती

  •  
  • Publish Date - July 20, 2017 / 02:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 जुलाई को जो मतदान हुआ था, उसकी गिनती आज संसद के रूम नंबर 62 में होगी। सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अनूप मिश्रा रिटर्निंग ऑफिसर हैं। सभी राज्यों से वोट के बैलेट बॉक्स संसद पहले ही पहुंच चुके हैं और संसद में कड़ी सुरक्षा में उसे रखा गया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 32 जगहों पर मतदान हुआ था। इनमें 29 राज्य, दिल्ली और पुडुचेरी समेत दो केंद्र शासित प्रदेश और संसद भवन शामिल है, जहां पर राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों ने मतदान किया। आज जब वोटों की गिनती शुरू होगी तो सबसे पहले संसद भवन में डाले गए वोटों का बक्शा खुलेगा. उसके बाद राज्यों के वोटों की गिनती होगी. राज्यों का बक्सा अल्फाबेटिकल ऑर्डर पर खोला जाएगा. वोटों के गिनती चार अलग अलग टेबल पर होगी और गिनती के कुल 8 राउंड होंगे. राष्ट्रपति के चुनाव में 99 प्रतिशत से भी ज्यादा मतदान हुआ था और संख्या के हिसाब से NDA के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का जीतना तय माना जा रहा है। कोविंद का मुकाबला विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार से है. 

शीर्ष 5 समाचार