मोदी सरकार को ममता बनर्जी का ओपन चैलेंज, कहा- वापस नहीं लिए गए नए कृषि कानून, तो करेंगे देशव्यापी आंदोलन

Ads

मोदी सरकार को ममता बनर्जी का ओपन चैलेंज, कहा- वापस नहीं लिए गए नए कृषि कानून, तो करेंगे देशव्यापी आंदोलन

  •  
  • Publish Date - December 3, 2020 / 11:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि “किसान विरोधी” नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो वह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगी। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सिलसेवार ट्वीट किये।

Read More: धान का अवैध परिवहन रोकने सीमावर्ती जिलों में बनाए जाएंगे चेक प्वॉइंट, डीजीपी ने आईजी और एसपी की बैठक में दिए निर्देश

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं किसानों, उनके जीवन और उनकी आजीविका के बारे में बहुत चिंतित हूं। भारत सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेना चाहिए। यदि वह तत्काल ऐसा नहीं करते हैं तो हम राज्य और देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। शुरुआत से ही हम इन किसान विरोधी विधेयकों का विरोध कर रहे हैं।”

Read More: ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से दूल्हे सहित 8 की मौत, 25 घायल, इधर खड़े टैंकर में घुसी कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत

बनर्जी ने कहा, “हमने शुक्रवार, चार दिसंबर को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की एक बैठक बुलाई है। हम इस पर चर्चा करेंगे कि आवश्यक वस्तु अधिनियम से आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है और इससे महंगाई कितनी बढ़ रही है। केंद्र सरकार को इस जनविरोधी कानून को वापस लेना चाहिए।”

Read More: तीन दिन तक 6 घंटे जेल के बाहर रह सकेगा शहाबुद्दीन, कोर्ट ने कस्‍टडी पैरोल देते समय रखीं दो शर्त

उन्होंने कहा, “भारत सरकार हर चीज बेच रही है। आप रेलवे, एयर इंडिया, कोयला, बीएसएनएल, बीएचईएल, बैंक, रक्षा इत्यादि को नहीं बेच सकते। गलत नीयत से लाई गई विनिवेश और निजीकरण की नीति वापस लीजिए। हम अपने राष्ट्र के खजाने को भाजपा की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं बनने देंगे।”

Read More: 36 बरस बाद भी गैस त्रासदी का दंश झेल रहे लोग, पीड़ित संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध, रखी ये मांग