दंपति और पांच साल का बेटा घर के अंदर मृत पाया गया

Ads

दंपति और पांच साल का बेटा घर के अंदर मृत पाया गया

  •  
  • Publish Date - January 5, 2021 / 10:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

श्रीनगर, पांच जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पाट्टन इलाके में मंगलवार को एक विवाहित दंपति और उसके पांच साल के बेटे को घर के अंदर मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि मोहम्मद मकबूल लोन, उसकी पत्नी और उसके बेटे की नींद में मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तीनों की मृत्यु कमरे के हीटर से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण हुई।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश