मर गई ममता.. माता-पिता ने नवजात बच्ची को 12 हजार में बेचा, सामने आई ये वजह

Ads

crime in odisha : नवजात बच्ची को उसके माता-पिता ने कथित तौर पर 12,000 रुपये में बेच दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

  •  
  • Publish Date - January 30, 2022 / 11:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

odisha crime news hindi : जाजपुर।  ओडिशा के जाजपुर जिले में एक नवजात बच्ची को उसके माता-पिता ने कथित तौर पर 12,000 रुपये में बेच दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: मिले ओमिक्रॉन वेरिएंट के 19 नए मरीज, जानिए कहां मिले नए संक्रमित

अधिकारियों ने कहा कि बच्ची का जन्म बृहस्पतिवार को धर्मशाला थाना क्षेत्र के सनरायपाड़ा में एक दंपति के घर हुआ था।

यह भी पढ़ें:  पूर्व कांग्रेस विधायक का विवादित बयान का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को लेकर कह रहे आपत्तिजनक बात

अधिकारियों ने कहा कि दंपति की तीन बेटियां हैं, इसलिए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची के जन्म के तुरंत बाद केंद्रपाड़ा जिले के महाकालपाड़ा के एक निःसंतान दंपति को कथित तौर पर अपनी बच्ची को 12,000 रुपये में बेच दिया।

यह भी पढ़ें:  प्रदेश की सियासत में नाग और सपेरे की एंट्री, कृषि मंत्री ने पूर्व सीएम को नाग और राज्यसभा सांसद को बताया सपेरा

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को भी कथित बिक्री की जानकारी नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं ।

यह भी पढ़ें:  SECL को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत के बयान के बाद सामने आया विधायक विनय जायसवाल का बयान, कही ये बात