अदालत ने जैकलीन फर्नांडिस को दुबई जाने की अनुमति दी
अदालत ने जैकलीन फर्नांडिस को दुबई जाने की अनुमति दी
(फाइल फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को दुबई यात्रा की शुक्रवार को अनुमति दे दी।
अदालत ने एक सम्मेलन के सिलसिले में विदेश यात्रा की अनुमति की मांग वाली जैकलीन की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। मामले में विस्तृत आदेश का इंतजार है।
जैकलीन 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में आरोपी हैं। इस मामले के आरोपियों में कथित महाठग सुकेश चंद्रशेखर भी शामिल है।
भाषा पारुल मनीषा
मनीषा

Facebook


