नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोपी और उसके दोस्त की न्यायिक हिरासत सोमवार को छह अक्टूबर तक बढ़ा दी।
न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई (41) और उसके दोस्त तहसीन सैयद की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी के बाद न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।
खिमजीभाई ने 20 अगस्त को सिविल लाइंस स्थित गुप्ता के कैंप कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान उन पर कथित तौर पर हमला किया था।
मामले की जांच के दौरान खिमजीभाई के दोस्त तहसीन को गुजरात के राजकोट से दिल्ली लाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा शफीक नरेश
नरेश