कोविड-19: 1,196 नए मामले, पांच लोगों की मौत

कोविड-19: 1,196 नए मामले, पांच लोगों की मौत

कोविड-19: 1,196 नए मामले, पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: November 11, 2020 5:26 am IST

हैदराबाद, 11 नवंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 1,196 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.53 लाख हो गई। वहीं पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,390 हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन में 10 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में सबसे ज्यादा 192 मामले, इसके बाद रंगारेड्डी में 121, मेडचल मलकाजगिरि में 101 मामले सामने आए।

राज्य में अभी 18,027 मरीजों का इलाज चल रहा है और 10 नवंबर को 44,635 नमूनों की जांच हुई। अब तक कुल 47.29 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में मृत्यु दर 0.54 फीसदी जबकि स्वस्थ होने की दर 92.34 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में