कोविड-19 : लद्दाख में 14 नये मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : लद्दाख में 14 नये मामले, एक मरीज की मौत

कोविड-19 : लद्दाख में 14 नये मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 28, 2021 4:16 pm IST

लेह, 28 दिसंबर (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 से 14 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,105 हो गए जबकि लेह में एक रोगी की मौत होने से केंद्रशासित प्रदेश में कोविड के मृतकों की संख्या 219 पर पहुंच गई है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सभी 14 नये मामले लेह में सामने आये।

केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 193 हो गई जिनमें से 141 का लेह में और 52 का कारगिल जिले में उपचार चल रहा है।

लेह में कोरोना वायरस संक्रमण से 161 लोगों की मौत हुई है और कारगिल में 58 की।

अधिकारियों ने बताया कि एक दिन में 29 रोगी संक्रमण से उबरे और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 20,693 हो गई।

भाषा

नेहा माधव

माधव


लेखक के बारे में