कोविड-19: अंडमान-निकोबार में 19 नए मामले

कोविड-19: अंडमान-निकोबार में 19 नए मामले

कोविड-19: अंडमान-निकोबार में 19 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: February 7, 2022 9:33 am IST

पोर्ट ब्लेयर, सात फरवरी (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 19 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,915 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि द्वीपसमूह में इस समय कोविड-19 के 199 उपचाराधीन मरीज हैं, जिनमें से पांच अस्पताल में भर्ती हैं और 194 घर पर पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक 9,587 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 129 बनी हुई है।

प्रशासन ने कोविड-19 का पता लगाने के लिए अभी तक 6,87,360 नमूनों की जांच की है और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 1.44 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अभी तक 6,05,113 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में