कोविड-19 : भारत में 20 नये मामले सामने आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

कोविड-19 : भारत में 20 नये मामले सामने आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

कोविड-19 : भारत में 20 नये मामले सामने आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
Modified Date: July 11, 2023 / 10:34 am IST
Published Date: July 11, 2023 10:34 am IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,431 से घटकर 1,420 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 5,31,913 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,94,619 पर पहुंच गई है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4,41,61,286 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड रोधी टीकों की 220,67,44,745 खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा

गोला पारुल

पारुल


लेखक के बारे में