कोविड-19 : दिल्ली के कारोबारी बाजारों में लॉकडाउन लागू करने के खिलाफ

Ads

कोविड-19 : दिल्ली के कारोबारी बाजारों में लॉकडाउन लागू करने के खिलाफ

  •  
  • Publish Date - November 17, 2020 / 07:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) दिल्ली के अधिकतर कारोबारियों ने केजरीवाल सरकार द्वारा बाजार में लॉकडाउन लागू करने की योजना पर मंगलवार को निराशा व्यक्त की।

कारोबारियों का कहना है कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है और वे पहले लॉकडाउन से हुए नुकसान से ही अबतक उबर नहीं पाए हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से उन बाजारों में लॉकडाउन लागू करने का अधिकार देने की मांग की जो संक्रमण के केंद्र के रूप में उभर सकते हैं।

सरोजनी नगर बाजार संघ के महासचिव अशोक रंधावा ने कहा, ‘‘सरकार हमसे बलि के बकरे जैसा व्यवहार कर रही है। हमने इस त्योहारी मौसम में नुकसान की कुछ भरपाई की है और सरकार फिर से बाजार बंद करने की धमकी दे रही है। हम कोविड-19 से बचने के लिए सामाजिक दूरी रखने और मास्क आदि इस्तेमाल करने जैसे एहतियाती कदमों का अनुपालन कर रहे हैं।’’

नयी दिल्ली कारोबारी संघ के एक प्रतिनिधि, जिसके तहत कनॉट प्लेस भी आता है, ने कहा कि सभी बाजारों के लिए एक ही नियम नहीं लागू किया जा सकता।

हालांकि, चांदनी चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने सरकार के पक्ष का समर्थन किया।

भाषा धीरज अमित

अमित