तेलंगाना में कोविड-19 मामलों का बढ़ना जारी

तेलंगाना में कोविड-19 मामलों का बढ़ना जारी

तेलंगाना में कोविड-19 मामलों का बढ़ना जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: January 5, 2022 10:22 pm IST

हैदराबाद, पांच जनवरी (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों का तेजी से बढ़ना जारी है। राज्य में बुधवार को संक्रमण के 1,520 नये मामले सामने आए।

राज्य सरकार की एक बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 6,85,543 हो गई, जबकि कुल मृतक संख्या बढ़ कर 4,034 हो गई है।

शाम साढ़े बजे उपलब्ध कराए गये आंकड़ों के मुताबिक, ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन में सर्वाधिक 979 मामले सामने आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,168 है।

भाषा सुभाष उमा

उमा


लेखक के बारे में