गोवा में कोविड-19 कर्फ्यू 16 अगस्त तक बढ़ा

गोवा में कोविड-19 कर्फ्यू 16 अगस्त तक बढ़ा

गोवा में कोविड-19 कर्फ्यू 16 अगस्त तक बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 8, 2021 10:52 pm IST

पणजी, आठ अगस्त (भाषा) गोवा सरकार ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लागू प्रतिबंध को 16 अगस्त तक के लिए आगे बढ़ा दिया। राज्य में पूर्व में जारी आदेश के अनुसार कर्फ़्यू नौ अगस्त को खत्म होने वाला था।

रविवार को जारी आदेश में राज्य प्रशासन ने कहा कि कर्फ्यू 16 अगस्त को सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। इस संबंध में अभी विस्तृत आदेश जारी होना बाकी है।

राज्य में रविवार को कोविड-19 के 69 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,71,883 हो गई।

भाषा स्नेहा नीरज

नीरज


लेखक के बारे में