कोविड-19: अरुणाचल प्रदेश में कोई नया मामला नहीं आया सामने

कोविड-19: अरुणाचल प्रदेश में कोई नया मामला नहीं आया सामने

कोविड-19: अरुणाचल प्रदेश में कोई नया मामला नहीं आया सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: January 3, 2022 11:55 am IST

ईटानगर, तीन जनवरी (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया और कुल संक्रमितों की संख्या 55,343 बनी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 282 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि 55,045 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में 16 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जाम्पा ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों में से कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 13 मरीज और वेस्ट कामेंग, तवांग और लोहित में एक-एक मरीज हैं। कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निर्जुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अभी तक 12,05,350 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक 14.62 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की खुराकें दी जा चुकी है।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में