कोविड-19 : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एक मरीज की मौत, नया मामला नहीं

Ads

कोविड-19 : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एक मरीज की मौत, नया मामला नहीं

  •  
  • Publish Date - July 11, 2021 / 07:12 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 11 जुलाई (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एक और व्यक्ति ने कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जान गंवा दी। हालांकि रविवार को संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में 7,492 लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 11 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 7,352 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और 129 मरीजों की मौत हो चुकी है।

प्रशासन ने अभी तक कोविड-19 के लिए 4.18 लाख से अधिक नमूनों की जांच की है जिसमें संक्रमण दर 1.79 प्रतिशत दर्ज की गई। अभी तक 2.25 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

भाषा गोला शोभना

शोभना