जयपुर,छह सितंबर (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को आठ और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1130 हो गयी, वहीं दूसरी ओर राज्य में संक्रमण के 726 नये मामले सामने आये हैं । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि राज्य में मिले नये संक्रमितों में जयपुर में 133, जोधपुर में 126, कोटा में 111, बीकानेर में 51, अजमेर में 45, झालावाड में 44, अलवर में 33, राजसमंद में 23, नागौर में 18, पाली में 17, बांरा में 16,चित्तोडगढ में 14, बूंदी में 13, भीलवाडा में 12,बांसवाडा में 10, मामले शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में आज फिर 19 कोरोना संक्रमितों की मौत, 252…
अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक बीते लगभग 12 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत हुई है । इसके साथ ही वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या प्रदेश में 1130 हो गयी है ।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के 726 नये मामले सामने के साथ संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 90089 हो गयी जिनमें से 15577 रोगी उपचाराधीन हैं। ।
ये भी पढ़ें- कोरोना संक्रमितों को मोबाइल पर मिल रहे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव होने का…