माकपा ने शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या की निंदा की, विस्तृत जांच की मांग की

Ads

माकपा ने शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या की निंदा की, विस्तृत जांच की मांग की

  •  
  • Publish Date - May 7, 2026 / 03:46 PM IST,
    Updated On - May 7, 2026 / 03:46 PM IST

कोलकाता, सात मई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या की बृहस्पतिवार को ‘कड़ी निंदा’ की और घटना की विस्तृत जांच की मांग की।

माकपा की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि इस ‘‘भयानक और जघन्य अपराध’’ की जांच शनिवार को शपथ लेने वाली नयी भाजपा सरकार के लिए एक अग्निपरीक्षा होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद भी राज्य में अपराध का सिलसिला जारी है।

सलीम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हम इस हत्या की कड़ी निंदा करते हैं। इस अपराध के पीछे की सच्चाई का पता केवल विस्तृत और उचित जांच से ही चल सकता है।’’

उन्होंने कहा कि जिस तरह से रथ की हत्या की गई है, उससे स्पष्ट होता है कि यह सुनियोजित, निर्मम और पेशेवर तरीके से अंजाम दी गई हत्या थी।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के बाद लोग शांति और कानून व्यवस्था की बहाली के साथ-साथ सौहार्द चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘चुनाव के बाद राज्य में चार हत्याएं हो चुकी हैं और पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं तुरंत रुकनी चाहिए।’’

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश