(Jio Recharge New Plan/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Jio Recharge New Plan: Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और किफायती प्लान पेश किया है जो खास तौर पर सिर्फ कॉलिंग के लिए बनाया गया है। अगर आपको इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं है तो यह प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस प्लान में कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
Jio का यह नया प्लान 448 रुपये में उपलब्ध है। जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही SMS की सुविधा भी मिलती है। अगर महीने के हिसाब से देखें तो यह प्लान लगभग 160 रुपये प्रति माह से भी कम खर्च में कॉलिंग की सुविधा देता है।
इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। यह उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं या जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत कम होती है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स अलग से डेटा पैक भी ले सकते हैं जो 11 रुपये से शुरू होते हैं।
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं और कॉलिंग की सुविधा जारी रखना चाहते हैं। खासकर जिनके पास दूसरा नंबर भी होता है। उनके लिए यह सस्ता विकल्प साबित हो सकता है। इससे नंबर बंद होने या इनएक्टिव होने का खतरा भी नहीं रहता और कम खर्च में बेसिक सेवाएं मिलती रहती हैं।
इस प्लान में कॉलिंग और SMS के साथ JioTV और JioCloud जैसी सेवाओं का भी फायदा मिलता है। JioTV के जरिए यूजर्स लाइव टीवी, शो और फिल्में देख सकते हैं। जबकि JioCloud स्टोरेज मैनेजमेंट में मदद करता है। इस तरह यह प्लान सिर्फ कॉलिंग ही नहीं बल्कि बेसिक एंटरटेनमेंट और स्टोरेज जरूरतों को भी पूरा करता है।